3 सुरंगों का काम जल्द पूरा, जानें मुंबई में पनवेल-कर्जत कॉरिडोर की कब तक होगी शुरुआत
मुंबई : लोकल ट्रेनों के विस्तार के लिए मुंबई के नए कॉरिडोर पनवेल-कर्जत के लिए सुरंगों का काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। मुंबई अर्बन ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट (MUTP) 3 की इस परियोजना में पनवेल से कर्जत के बीच 29.6 किमी का कॉरिडोर बनाया जा रहा है। इस रूट का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है यहां की तीन सुरंगें, जिनकी ड्रिलिंग का काम जल्द ही पूरा होने वाला है। इस परियोजना का काम अब तक करीब 50 फीसदी पूरा हो चुका है। मुंबई रेल विकास निगम (MRVC) के अनुसार दिसंबर, 2025 तक पूरा कॉरिडोर तैयार होने की उम्मीद है।
कुल 3 किमी की तीन सुरंगें
MRVC ने हाल ही में मुख्य सुरंग-2 (वावरली टनल) की 2 किमी भूमिगत खुदाई पूरी की है। इस परियोजना के हिस्से के रूप में कुल तीन सुरंगें जिनकी कुल लंबाई 3,144 मीटर है। इनमें 219 मीटर लंबाई की सुरंग-1 (नढाल सुरंग) की ड्रिलिंग हो चुकी है, जबकि 2,625 मीटर लंबाई की सुरंग-2 (वावरली सुरंग) और 300 मीटर लंबाई की सुरंग-3 (किरावली सुरंग) का काम चल रहा है। सुरंग-1 के लिए वाटर प्रूफिंग और कंक्रीट लाइनिंग का काम पूरा हो गया है, और गिट्टी रहित ट्रैक का काम चल रहा है। फिलहाल, परियोजना की सबसे लंबी वावरली टनल के लिए 2,038 मीटर ड्रिलिंग का काम पूरा हो गया है।
पनवेल-कर्जत कॉरिडोर का फायदा
समुद्र के नीचे दौड़ेगी बुलेट, तैयार हो रही है सुरंग
बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए महाराष्ट्र में भारत की पहली 7 किमी लंबी समुद्र के नीचे सुरंग सहित 21 किमी लंबी सुरंग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस परियोजना के लिए मुंबई HSR स्टेशन निर्माण स्थल पर शाफ्ट 1 और विक्रोली में शाफ्ट 2 की खुदाई का काम पूरा चल रहा है। इस शाफ्ट का उपयोग दो सुरंग बोरिंग मशीनों को दो अलग-अलग दिशाओं में नीचे जाने के लिए किया जाएगा, एक बीकेसी की ओर और दूसरी घनसोली की ओर होगा।

