National

अमित शाह ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद से की मुलाकात

नई दिल्ली, 10 जनवरी। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से शिष्टाचार भेंट की।

शाह ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, “भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से शिष्टाचार भेंट की। देश की प्रगति और समाज कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर उनके विचार सदैव ही प्रेरणा देते हैं।”