Sports

जीत के साथ ही रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ ये खास रिकार्ड

भारत और अफगानिस्तान टी20 सीरीज

 

मोहाली । भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने मेहमान टीम को 6 विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम ने यह मुकाबला रोहित शर्मा की कप्तानी में खेली। इस मैच में मिली जीत के बाद रोहित शर्मा के नाम टी20 इंटरनेशनल में एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है।

रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ मिली जीत के साथ एक खास रिकॉर्ड बनाया है। दरअसल टी20 इंटरनेशनल में यह रोहित शर्मा की 100वीं जीत थी। हिटमैन ने टी20 इंटरनेशनल में कुल 149 मुकाबले खेले हैं। जहां उनके नाम अब कुल 100 जीत दर्ज हो गए हैं। आज तक किसी भी खिलाड़ी ने टी20 इंटरनेशनल में इतने मैच नहीं जीते हैं।