National

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नई दिल्ली में भारतीय जनसंचार संस्थान के 55वें दीक्षांत समारोह में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा डिग्रियां प्रदान करेंगे

पूर्व राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद आज नई दिल्‍ली में भारतीय जनसंचार संस्‍थान- आई आई एम सी के 55वें दीक्षांत समारोह में पोस्‍ट ग्रैजुएट डिप्‍लोमा डिग्रियां प्रदान करेंगे। संस्‍थान के सभी छह केंद्रों के 2021-22 और 2022-23 बैच के विद्यार्थियों को डिग्रियां दी जाएंगी। 65 विद्यार्थियों को उत्‍कृष्‍ट उपलब्धियों के लिए पदक दिए जाएंगे। मीडिया और संचार क्षेत्र में शिक्षण-प्रशिक्षण प्रदान करने वाला प्रमुख संस्‍थान आई आई एम सी देश के छह केंद्रों में नौ पाठ्यक्रम संचालित करता है।