National

राजस्थान में भारत और संयुक्त अरब अमीरात का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डेज़र्ट साइक्लोन’ आज से

राजस्‍थान में आज से भारत और संयुक्‍त अरब अमीरात के बीच संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास डेजर्ट साइक्‍लोन-2024 शुरू होगा। एक पखवाड़े के अभ्‍यास का उद्देश्‍य शहरी अभियानों में श्रेष्‍ठ प्रक्रियाओं को साझा करना और उन्‍हें सीखकर पारस्परिकता को बढ़ावा देना है।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि रक्षा क्षेत्र के द्विपक्षीय सहयोग के संभावित क्षेत्रों में रक्षा-उपकरणों का विकास और उत्‍पादन, सशस्‍त्र बलों के संयुक्‍त अभ्‍यासों विशेषकर नौ-सैनिक अभ्‍यासों, सामरिक और विचारधाराओं की सूचना को साझा करना, इंटरमीडिएट जेट ट्रेनर से संबंधित प्रौद्योगिकी सहयोग शामिल हैं।

भारत-संयुक्‍त अरब अमीरात का पहला संयुक्‍त वायुसेना अभ्‍यास सितंबर 2008 में अबू धाबी के अल धफरा बेस पर आयोजित किया गया था।