International

कोलोराडो के सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प अगले वर्ष अमरीका के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव नहीं लड़ सकते

अमरीका में रिपब्लिकन पार्टी के उम्‍मीदवार विवेक रामास्‍वामी ने कहा है कि अगर देश की सुप्रीम कोर्ट डोनाल्‍ड ट्रम्‍प को कोलोराडो की बैलेट पर चुनाव नहीं लड़ने देगी तो वह कोलोराडो क्षेत्र से अपना नाम वापस ले लेंगे। अमरीकी कैपिटल पर हमले में पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रम्‍प की भूमिका को लेकर राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए अयोग्‍य घोषित किए जाने के बाद विवेक रामास्‍वामी ने यह टिप्‍पणी की है। रामास्‍वामी ने कहा है कि अगर अदालत डोनाल्‍ड ट्रम्‍प को बैलेट पर बहाल नहीं करती तो रिपब्लिकन पार्टी के अन्‍य उम्‍मीदवार कोलोराडो से अपना नाम वापस ले लेंगे। अदालत के निर्णय को अवैध प्रयास बताते हुए भारतीय अमरीकी नेता ने कहा कि इससे अमरीका के लिए खतरनाक परिणाम होंगे।