यूरोपीय संसद के वरिष्ठ सदस्य पीटर लिसे ने कहा- कार्बन उत्सर्जन करने वाले प्रमुख देशों के साथ भारत को जोड़ना पूरी तरह से अस्वीकार्य है
जर्मनी के नेता और यूरोपीय संसद के वरिष्ठ सदस्य पीटर लिसे ने कहा है कि कार्बन उत्सर्जन करने वाले प्रमुख देशों- चीन और अमेरिका के साथ भारत को जोड़ना पूरी तरह से अस्वीकार्य है।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि प्रति व्यक्ति कम उत्सर्जन के बावजूद जलवायु-वार्ता में अमेरिका जैसे प्रमुख उत्सर्जक देशों के साथ भारत को जोड़ने के प्रयास जान-बूझकर किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि हर किसी को यह स्वीकार करना चाहिए कि संयुक्त अरब अमीरात, चीन और अमेरिका में प्रति व्यक्ति कार्बन गैस उत्सर्जन का मामला भारत से बिल्कुल अलग है।

