Mumbai

महाराष्ट्र: उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई, इसलिए सरकारी कार्यक्रम फर्जी दिख रहा, एकनाथ शिंदे का उद्धव को जवाब

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सरकार के कार्यक्रम शासन आपके द्वार की आलोचना को उद्धव ठाकरे पर पलटवार किया है। बीड़ में महाराष्ट्र शासन के कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि इस कार्यक्रम को फर्जी बताने वाले ढाई साल तक घर में बैठे रहे। शिंदे ने कहा कि हम अपनी योजनाओं को सख्ती से लागू करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई है। वे नहीं जानते कि क्या करना है। शिंदे ने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के आने से उनके पेट में दर्द हो रहा है। महाराष्ट्र सरकार के कार्यक्रम की आलोचना करते हुए उद्धव ठाकरे ने इस फर्जी करार दिया था।

वे क्या समझेंगे किसानों का दर्द…’
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बीड़ में उद्धव ठाकरे की आलोचना पर चुप्पी तोड़ी और फिर पलटवार किया। इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ धनजंय मुंडे भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कार्यक्रम में उद्धव ठाकरे पर जवाबी हमला बोला। इस आलोचना पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जवाब दिया और कहा जो लोग ढाई साल तक घर बैठे रहे उन्हें क्या पता सरकार आपके द्वार का मतलब। वे किसानों का दर्द क्या जानेंगे? जिन्होंने ढाई साल तक सदन में बैठकर फर्जीवाड़ा किया।

महाराष्ट्र के लोगों का अपमान
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हमला बोलते हुए कहा कि कार्यक्रम को फर्जी बताना कार्यक्रम में आए लोगों का अपमान है। यह एक सामान्य कार्यक्रम है। यह आम लोगों को न्याय देने वाली सरकार है। यह सरकार हमारी है. हम अपनी योजनाओं को सख्ती से लागू करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई है। वे नहीं जानते कि क्या करना है. शिंदे ने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के आने से उनके पेट में दर्द हो रहा है। इससे पहले उद्धव ठाकरे ने सीएम शिंदे के तेलंगाना में प्रचार के लिए जाने पर उन्हें निकम्मा कह दिया था। इस पर भी खूब विवाद हुआ था।