National

जल इतिहास उत्सव का आयोजन आज नई दिल्ली में होगा

जल शक्ति मंत्रालय आज नई दिल्ली में जल इतिहास उत्सव का आयोजन कर रहा है। इसका उद्देश्य जल विरासत स्थलों की सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाना, जनता के बीच स्वामित्व की भावना पैदा करना और साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देना है।

यह भव्य आयोजन देश भर के विभिन्न जिलों में 75 प्राकृतिक जल विरासत स्थलों पर मनाए जा रहे जल विरासत पखवाड़े के समापन के उपलक्ष में किया जा रहा है। यह जल शक्ति अभियान – कैच द रेन 2023 अभियान के सफल समापन का भी प्रतीक है।