भाजपा पर बरसे केजरीवाल, कहा- दिल्ली में अपनी सरकार बनाना चाहती BJP, एक दिन देश पर राज करेगी AAP
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आम आदमी पार्टी (आप) ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन किया।
सम्मेलन में सीएम अरविंद केजरीवाल ने उनकी पार्टी के मंत्रियों और पदाधिकारियों पर हो रही कार्रवाई को लेकर भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, क्योंकि आम आदमी पार्टी तेजी से बढ़ रही है, इसलिए स्वाभाविक है कि आप के खिलाफ बड़ी साजिशें रची जा रही हैं।

