मप्र विस चुनावः बसपा ने जारी की 13वीं सूची, 15 उम्मीदवारों के नाम घोषित
भोपाल,। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपने उम्मीदवारों की तेरहवीं सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इंजी. रमाकांत पिप्पल द्वारा गुरुवार देर रात (आधी रात को) जारी की गई इस सूची में 15 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। इसमें भिंड से मौजूदा विधायक संजीव सिंह कुशवाह को भी बसपा ने टिकट दिया है। भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर संजीव सिंह कुशवाह ने गुरुवार को ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। इस सूची में बसपा ने कुल सात सीटों पर उम्मीदवार बदले हैं, जबकि आठ सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।

