National

महिला आरक्षण विधेयक पर स्मृति ईरानी ने जाहिर की खुशी, कहा- दशकों का संघर्ष प्रधानमंत्री मोदी ने किया पूरा

नई दिल्ली, 20 सितंबर । लोकसभा में पारित महिला आरक्षण विधेयक पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा आज इतिहास रचा गया, दशकों के संघर्ष को प्रधानमंत्री मोदी ने पूरा किया।

स्मृति ईरानी ने कहा कि किसी भी सांसद के लिए संसदीय पारी शुरू करने का इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है कि वह विधेयक पारित हो जाए, जिसका करोड़ महिलाएं इंतजार कर रही थीं।