National

छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू

छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी। उत्तराखंड में बागेश्वर, उत्तर प्रदेश में घोसी, केरल में पुथुपल्ली, पश्चिम बंगाल में धूपगुड़ी, झारखंड में डुमरी और त्रिपुरा में बॉक्सानगर और धनपुर में पिछले मंगलवार को मतदान हुआ था।