National

थल सेनाध्यक्ष ने कश्मीर घाटी में नियंत्रण रेखा पर आगे के क्षेत्रों का किया दौरा

श्रीनगर, 04 सितंबर । थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने कश्मीर घाटी में नियंत्रण रेखा पर परिचालन तैयारियों का आकलन करने के लिए सोमवार को आगे के क्षेत्रों का दौरा किया।

रक्षा सूत्रों ने बताया कि जनरल पांडे ने कश्मीर घाटी में नियंत्रण रेखा पर स्थित इलाकों में सुरक्षा स्थिति का आकलन करने के लिए दौरा किया। जनरल पांडे को ऑन-ग्राउंड कमांडरों ने ऑपरेशनल तैयारियों और कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर मौजूदा सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी। सीओएएस ने कश्मीर घाटी में नियंत्रण रेखा पर प्रभावी नियंत्रण और परिचालन तैयारियों की सराहना की।