National

एएसआई एक विरासत अपनाओ अभियान का दूसरा चरण सोमवार को शुरू करेगा

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण -एएसआई एक विरासत अपनाओ अभियान का दूसरा चरण सोमवार को शुरू करेगा। इस अभियान के तहत कंपनियों को कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व निधि का उपयोग करके देश के एक विरासत स्थल को अपनाने और वहां सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इस समय देशभर में 3 हजार छह सौ 96 पुरातत्व स्थल एएसआई के संरक्षण में हैं। ये पुरातत्व स्थल भारत की समृद्ध विरासत को दर्शाने के साथ-साथ देश की आर्थिक वृद्धि को प्रोत्साहन देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।