राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने एक अध्याय इस वर्ष से 7वीं कक्षा की पाठ्यक्रम में किया शामिल
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने “राष्ट्रीय युद्ध स्मारक- हमारे वीर जवानों को श्रद्धांजलि” नाम से एक अध्याय इस वर्ष से सातवीं कक्षा की पाठ्यक्रम में शामिल किया है। इसका उद्देश्य स्कूली छात्रों के मन में देशभक्ति, कर्तव्य के प्रति समर्पण और साहस तथा त्याग के मूल्यों से जुड़ी भावना को बढ़ावा देना है। साथ ही युवाओं में राष्ट्र निर्माण में भागीदारी की भावना को भी बढ़ाना है। रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय की ओर से यह संयुक्त पहल की गई है।
इस अध्याय में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के इतिहास, महत्व और सिद्धांत का उल्लेख किया गया है। साथ ही स्वतंत्रता के बाद देश के लिए प्राण न्यौछावर कर देने वाले सशस्त्र सेनाओं के वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को भी इसमें शामिल किया गया है। इस अध्याय में 2 मित्रों ने एक दूसरे को पत्र लिखकर स्वतंत्रता के लिए वीर जवानों के बलिदान पर कृतज्ञता की भावना साझा की है।

