National

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत और ग्रीस वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्‍यापार दोगुना करने पर सहमत

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत और ग्रीस वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्‍यापार दोगुना करने पर सहमत हो गए हैं। एथेंस में ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मिट्सोटाकिस के साथ संयुक्‍त संवाददाता सम्‍मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपसी व्‍यापार तेजी से बढ रहा है और आने वाले वर्षों में इसे और बढाया जाएगा। श्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों ने भागीदारी को महत्‍वपूर्ण बनाने का निर्णय लिया है। ग्रीस के प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और ग्रीस के संबंधों में काफी प्रगति हुई है और दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग की व्‍यापक संभावनाएं हैं। ग्रीस की राष्‍ट्रपति कतरीना सकेलारोपोलू ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से सम्‍मानित किया।