National

अटल नवाचार मिशन ने इसरो के साथ मिलकर देश के स्कूली छात्रों के लिए नेशनल स्‍पेस इनोवेशन चैलेंज 2023 शुरू किया

नीति आयोग के अटल नवाचार मिशन ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो के साथ मिलकर देश के स्कूली छात्रों के लिए नेशनल स्‍पेस इनोवेशन चैलेंज 2023 शुरू किया है। कक्षा पांच से 12वीं तक के विद्यार्थी 20 सितंबर तक इसमें भाग लेकर आधुनिक अंतरिक्ष तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए नवाचार प्रस्‍तुत कर सकते हैं।

छात्रों को भारतीय अंतरिक्ष अर्थव्‍यवस्‍था से जुड़ी चुनौतियों के लिए तैयार करने के उद्देश्‍य से यह मिशन शुरू किया गया है। विद्यार्थी, navarsedutech.com प्‍लेटफार्म पर अपनी प्रविष्टि करा सकते हैं। इस अवसर पर मिशन के निदेशक डॉ० चिंतन वैष्‍णव ने कहा कि इसका उद्देश्य स्‍कूली छात्रों को अंतरिक्ष क्षेत्र के बारे में जागरूक बनाकर उन्‍हें अवसर प्रदान करना है जिससे वे नवाचार के लिए सक्षम बन सके।