National

लोकसभा ने मणिपुर में शांति की अपील का प्रस्‍ताव पारित किया

लोकसभा ने मणिपुर में शांति की अपील का प्रस्‍ताव पारित किया है। सदन में कल अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर अपना वक्‍तव्‍य पूरा करने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने सुझाव दिया कि अध्‍यक्ष ओम बिरला मणिपुर में शांति के लिए प्रस्‍ताव पढ़े। गृह मंत्री के सुझाव का सदन के उप नेता और केन्‍द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने समर्थन किया। इसके बाद श्री ओम बिरला ने प्रस्‍ताव पढ़ा जिसे सदन ने पारित कर दिया। राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्‍यों ने विपक्ष की मौजूदगी में प्रस्‍ताव का उत्‍साहपूर्वक समर्थन किया।