National

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत करेंगे राहुल गांधी, समझें पूरा गणित

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर आज से बहस शुरू होगी. विपक्ष की ओर से राहुल गांधी बहस की शुरुआत करेंगे. 10 तारीख को पीएम मोदी इसका जवाब देंगे. मोदी सरकार के खिलाफ संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा तीन दिन तक होगी. वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने के बाद कांग्रेस राहुल गांधी को मुख्य वक्ता की भूमिका में आगे कर रही है. ऐसे में संभावना है कि विपक्ष की तरफ से चर्चा की शुरुआत राहुल गांधी करेंगे. वहीं इस चर्चा के दौरान बीजेपी की ओर से 5 मंत्री अमित शाह, निर्मला सीतारमन, स्मृति ईरानी, ज्योतिरादित्य सिंधिया और किरेन रिजीजू सहित और 10 सांसद बहस में हिस्सा लेंगे. इन सांसदों में निशिकांत दुबे, राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़, रमेश बिधूड़ी, हिना गावित शामिल हैं.बीजेपी की ओर से बहस की शुरुआत निशिकांत दुबे करेंगे. आपको बता दें मोदी सरकार के खिलाफ आने वाला ये पहला अविश्वास प्रस्ताव है.

लोकसभा अंक गणित

कुल सीटें-543

खाली सीटें-4

मौजूदा संख्या-539

बहुमत का आंकड़ा- 271

एनडीए-331

बीजेपी-301

शिवसेना-13

एलजेएसपी-6

अपना दल-2

एआईएडीएमके-1

एनपीपी-1

एनडीपीपी-1

एमएनएफ-1

एजेएसयू-1

एसकेएम-1

एनपीएफ-1

निर्दलीय 2

विरोध में 143

यूपीए-112

कांग्रेस-51

डीएमके-24

जेडीयू-16

एनसीपी-5

आईयूएमएल-3

जेकेएनसी-3

जेएमएम-1

केरल कांग्रेस एम-1

वीसीके-1

आरएसपी-1

शिवसेना उद्धव ठाकरे (UBT)-6

टीएमसी-23

सपा-3

लेफ्ट-5

आप-1

कुल संख्या-143

यूपीए का हिस्सा नहीं लेकिन विरोध में 18

बीआरएस-9

एआईएमआईएम-2

एसएडी-2

एआईयूडीएफ-1

आरएलपी-1

एसएडी एम-1

जेडीएस-1

निर्दलीय-1

तटस्थ लेकिन अविश्वास प्रस्ताव का विरोध 37

वाईएसआरसीपी-22

बीजेडी-12

टीडीपी 3

कुल 37

वॉकआउट

बीएसपी-9

यानी अविश्वास प्रस्ताव के विरोध में एनडीए 331 + तटस्थ व विरोध 37 = 368 मत

ndtv.in