नूंह के एसपी का किया गया तबादला
नई दिल्ली: मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है. ऐसे में अब सवाल ये है कि क्या राहुल गांधी को कोर्ट से निराशा हाथ लगेगी या फिर कोर्ट उन्हें मिली सजा पर रोक लेगा. अगर कोर्ट ने राहुल गांधी की दोषिसिद्धि की सजा पर रोक लगा दी तो उनकी संसद सदस्यता बहाल हो जाएगी. कोर्ट ने अगर राहुल गांधी की दोषिसिद्धि पर अगर रोक नहीं लगी तो वह संसद से अयोग्य ही रहेंगे. और वो आगे भी चुनाव नहीं लड़ सकेंगे. ऐसा हुआ तो चुनाव आयोग राहुल गांधी के वायनाड सीट पर भी उपचुनाव कराएगा. हालांकि इस फैसले से राहुल गांधी की दो साल की सजा पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. ऐसा इसलिए भी क्योंकि उसपर गुजरात हाईकोर्ट ने स्टे लगाया हुआ है.
