FEATUREDNational

उपराष्ट्रपति 4 अगस्त को नागपुर का दौरा करेंगे

नई दिल्ली, 02 अगस्त । उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 4 अगस्त को नागपुर जाएंगे, जहां वह राष्ट्रसंत तुकाडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय (आरटीएमएनयू) के शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने बुधवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि अपनी यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति शुक्रवार को कविवर्य सुरेश भट्ट सांस्कृतिक सभागार, रेशमीबाग का दौरा करेंगे। बाद में वह राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी में भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी प्रशिक्षुओं के लिए ‘प्रणेति’ का उद्घाटन भाषण देंगे।