Mumbai

मुंबई के घाटकोपर इलाके में रविवार को एक तीन मंजिला मकान ढह गया था।

मुंबई, एएनआई। मुंबई के घाटकोपर इलाके में रविवार को एक तीन मंजिला मकान ढह गया था। इमारते के मलबे में कई लोग दब गए थे। हालांकि, घटना के तुरंत बाद बचाव दल ने लोगों को निकालना शुरू कर दिया। चार लोगों को रविवार को निकाल लिया गया था। वहीं, दो अन्य लापता के शव बरामद हुए हैं।

मलबे से निकाले गए दो शव

अधिकारियों ने बताया कि घाटकोपर बिल्डिंग हादसे में तलाशी और बचाव अभियान पूरा हो चुका है। लापता दो लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

बारिश से गिरा था मकान

बता दें कि मुंबई में हो रही भारी बारिश के बाद मकान गिर गया था, जिसमें लोग दब गए थे। वहीं, देश के अन्य हिस्सों से भी इस तरह की कई घटनाएं देखने को मिल रही है।

चार लोगों को बचाया गया

आपदा प्रबंधन विभाग ने रविवार को बताया था कि पूर्वी घाटकोपर के राजावाड़ी कॉलोनी में एक तीन मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढह गया। चार लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और दो लोग अभी भी अंदर फंसे हुए हैं। बता दें कि इन दो लोगों के शव बरामद हुए हैं।

jagran.com