National

प्रधानमंत्री मोदी ने वियतनाम के अपने समकक्ष फाम मिन्ह चिन्ह से की मुलाकात

नई दिल्ली, 20 मई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी 7 शिखर वार्ता के इतर आज जापान में वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह से मुलाकात की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विंदम बागची ने कहा कि वार्ता के दौरान क्षेत्रीय घटनाक्रम, आसियान और हिंद प्रशांत सहयोग पर चर्चा हुई।

इस दौरान दोनों नेताओं ने अपने सहयोग का दायरा बढ़ाने को लेकर चर्चा की। चर्चा में व्यापार व निवेश, रक्षा, लचीली सप्लाई चैन तैयार करने, ऊर्जा, विज्ञान व प्रौद्योगिकी, मानव संसाधन विकास और सांस्कृतिक एवं जन संबंधों पर चर्चा हुई।