National

ओडिशा में गवर्नेंस का अभाव: धर्मेन्द्र प्रधान

भुवनेश्वर, 16 मई । केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिये गये तथ्य व आंकडों के मुताबिक राज्य में गर्भवती महिलाएं, नवजात शिशु व किशोर-किशोरियों की स्वास्थ्यगत स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि राज्य में गवर्नेंस का अभाव होने के कारण इस तरह की गंभीर स्थिति उत्पन्न हुई है।

भुवनेश्वर में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि राज्य में कुपोषण, नवजात बच्चों की मृत्युदर व महिलाओं में रक्तहीनता एक गंभीर समस्या है। इस कारण बच्चों का ठीक से शारीरिक व मानसिक विकास नहीं हो पा रहा है। उनका कहना है कि यह केवल विपक्ष का आरोप नहीं बल्कि ओडिशा सरकार का स्वास्थ्य सर्वे यह कह रहा है।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा डबल इंजिन की सरकार के खिलाफ बयान दिये जाने के संबंध में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा डबल इंजिन की सरकार नहीं हो सकती। यह आधा इंजिन की सरकार है