International

अमेरिका में अंतिम संस्कार गृह के बाहर फायरिंग, एक की मौत, तीन घायल

वाशिंगटन, 12 अप्रैल । अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में मंगलवार को अंतिम संस्कार गृह के बाहर हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की जान चली गई। तीन अन्य लोग घायल हो गए। मेट्रोपॉलिटन पुलिस प्रमुख रॉबर्ट कोंटी का कहना है कि दोपहर करीब 12ः30 बजे गोलीबारी शुरू हुई। यह सिलसिला रुक-रुक कर लगभग 20 मिनट तक चला।