डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोक्के रास्मोसेन भारत-डेनमार्क संयुक्त आयोग की बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे
डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोक्के रास्मोसेन भारत-डेनमार्क संयुक्त आयोग की 5वीं बैठक के लिए आज नई दिल्ली पहुंचे हैं। वे विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर के साथ बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। बैठक में दोनों देशों के बीच हरित रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने और आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। आज उनकी भारत यात्रा का दूसरा दिन है। इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने बेंगलुरु का दौरा किया था। वहां उन्होंने भारत के साथ तकनीकी सहयोग बढ़ाने और डेनमार्क में भारतीय कुशल पेशेवरों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर चर्चा की।

