अनुपमा रामचंद्रन ने लगातार दूसरी बार आईबीएसएफ विश्व महिला स्नूकर चैंपियनशिप का खिताब जीता
मध्य प्रदेश के इंदौर में अनुपमा रामचंद्रन ने कल लगातार दूसरी बार विश्व महिला स्नूकर चैंपियनशिप का खिताब जीता। फाइनल में अनुपमा ने हांगकांग की सो मेन यान को 3-1 से हराया। पहला फ्रेम 16-58 से गंवाने के बाद अनुपमा ने शानदार वापसी की और लगातार अगले तीन फ्रेम जीतकर इतिहास रच दिया। अनुपमा ने पिछले वर्ष यह खिताब जीतकर भारत की पहली महिला विश्व स्नूकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था।

