FEATUREDInternational

शेनझेन में ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात, पुतिन के साथ त्रिपक्षीय बैठक आज

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच पहली त्रिपक्षीय बैठक गुरुवार को चीन के शेनझेन में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) मंच से इतर होने वाली है। इस बहुप्रतीक्षित बैठक में परमाणु हथियारों में कमी, ईरान और व्यापार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

शी जिनपिंग ने बुधवार को दक्षिणी चीन के गुआंगदोंग प्रांत स्थित शेनझेन बाओआन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ट्रंप का स्वागत किया।

शी जिनपिंग ने इस साल सितंबर में अपनी अमेरिका की राजकीय यात्रा का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी ने स्वयं हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया था और भव्य समारोह आयोजित किया था। शी ने कहा कि चीन शिष्टाचार की परंपरा वाला देश है और सद्भावना का जवाब सद्भावना से देने में विश्वास रखता है।

ट्रंप का चीन में दोबारा स्वागत करते हुए शी ने कहा कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय संबंधों, एशिया-प्रशांत सहयोग और वैश्विक परिदृश्य से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर गहन चर्चा की उम्मीद करते हैं। उन्होंने सम्मान, निष्पक्षता और पारस्परिकता के आधार पर चीन-अमेरिका के बीच रचनात्मक और रणनीतिक रूप से स्थिर संबंधों को आगे बढ़ाने की बात कही।

वहीं ट्रंप ने भी हवाई अड्डे पर व्यक्तिगत रूप से स्वागत करने और विशेष व्यवस्थाओं के लिए शी का आभार जताया।