शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अधोसंरचना से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दें : कलेक्टर
सूरजपुर । कलेक्टर रेना जमील की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में माइनिंग क्लोजर एवं सीएसआर मद की मासिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास, लंबित कार्यों की प्रगति एवं अधोसंरचना विकास से जुड़े विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई।
कलेक्टर जमील ने सीएसआर मद से संचालित एवं लंबित कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अधोसंरचना विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए लंबित प्रस्तावों की स्वीकृति एवं प्रगति सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही अधोसंरचना संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि जिले के समग्र विकास एवं खनन प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए एसईसीएल के सीएसआर मद का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करें उन्होंने जनहित से जुड़े आवश्यक कार्यों की प्राथमिकता निर्धारित कर योजनाबद्ध तरीके से क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए, ताकि स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों का लाभ आमजन को मिल सके।
माइनिंग क्लोजर की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को रिक्लेमेशन प्लान आगामी तीन दिवस के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खनन कार्य पूर्ण होने के पश्चात पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय तथा भूमि पुनर्स्थापन संबंधी कार्य सुनिश्चित करें। साथ ही माइनिंग क्लोजर प्लान के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों का एजेंडा प्रस्तुत करने तथा लंबित प्रकरणों पर की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने निर्धारित कार्यों की प्रगति में तेजी लाने तथा संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए। बैठक में डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा,माइनिंग ऑफिसर भूषण पटेल, संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

