FEATUREDNational

दिल्ली-सांतरागाछी और शालीमार-चेन्नई बीच के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

कोलकाता, 12 अक्टूबर । दुर्गापूजा से पहले यात्रियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। दिल्ली-सांतरागाछी और शालीमार-चेन्नई बीच के बीच इन ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इससे पूजा के दौरान लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

रेलवे के अनुसार, 04094 दिल्ली-सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन 14 अक्टूबर को रात 12:30 बजे दिल्ली से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7:40 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी। वहीं, 04093 सांतरागाछी-दिल्ली स्पेशल ट्रेन 15 अक्टूबर को शाम 6:10 बजे सांतरागाछी से रवाना होगी और तीसरे दिन रात 12:25 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दोनों ट्रेनें भोजूडीह, आद्रा, बांकुड़ा, विष्णुपुर, मेदिनीपुर और खड़गपुर स्टेशनों पर रुकेंगी।

इसी तरह, 02841 शालीमार-चेन्नई बीच स्पेशल ट्रेन 15 और 22 अक्टूबर को रात 11:30 बजे शालीमार से रवाना होगी। यह तीसरे दिन सुबह तीन बजे चेन्नई बीच स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में 02842 चेन्नई बीच-शालीमार स्पेशल ट्रेन 17 और 24 अक्टूबर को सुबह छह बजे चेन्नई बीच से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 1:45 बजे शालीमार पहुंचेगी। दोनों ट्रेनों का ठहराव दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत सांतरागाछी, खड़गपुर और बालेश्वर स्टेशनों पर होगा।