FEATUREDNational

इतिहास के पन्नों में 13 अक्टूबर : अटल बिहारी वाजपेयी ने संभाली लगातार तीसरी बार देश की कमान

भारतीय राजनीति के इतिहास में 13 अक्टूबर का दिन पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से जुड़ा है। वर्ष 1999 में इसी दिन उन्होंने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इस बार उनकी सरकार ने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। इससे पहले उनकी दो सरकारें बहुमत के अभाव में समय से पहले गिर गई थीं।

वाजपेयी पहली बार 1996 में प्रधानमंत्री बने थे। उस वर्ष हुए लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन वह सदन में बहुमत साबित नहीं कर सकी। नतीजतन, उनकी सरकार महज 13 दिन में गिर गई। हालांकि, इस संक्षिप्त कार्यकाल ने उन्हें राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में ला दिया।

वर्ष 1998 में हुए आम चुनाव के बाद भाजपा ने सहयोगी दलों के साथ मिलकर सरकार बनाई और वाजपेयी दोबारा प्रधानमंत्री बने। यह सरकार करीब 13 महीने चली। अन्नाद्रमुक प्रमुख जयललिता की पार्टी के समर्थन वापस लेने के बाद अप्रैल 1999 में लोकसभा में विश्वास मत के दौरान सरकार एक वोट से हार गई। इसके बाद देश में फिर आम चुनाव कराए गए।

सितंबर-अक्टूबर 1999 के आम चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को बहुमत मिला। इसके बाद 13 अक्टूबर को वाजपेयी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद संभाला। इस बार उनकी सरकार ने अपना कार्यकाल पूरा किया और देश को एक स्थिर गठबंधन सरकार मिली।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1792 – व्हाइट हाउस की नींव 13 अक्टूबर को ही रखी गई थी। निर्माण पूरा होने के बाद यह इमारत एक नवंबर 1800 से अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास है।

1976 – बोलीविया में बोइंग जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त, 91 मरे।

1943 – इटली ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1987 – कोस्टारिका के राष्ट्रपति ऑस्कर आरियास को शांति का नोबेल पुरस्कार मिला।

1999 – कोलम्बिया विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्री प्रो. राबर्ट मुंडेल को वर्ष 1999 को नोबेल पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा।

1999 – अटल बिहारी वाजपेयी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने।

2000 – दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति किम दाई जुंग को शांति को नोबेल पुरस्कार।

2001 – नाइजीरिया में अमेरिका विरोधी प्रदर्शन के दौरान भड़की साम्प्रदायिक हिंसा में लगभग 200 व्यक्ति मारे गये।

2002 – इंडोनेशिया के बाली नाइट क्लब में हुए भीषण विस्फोट में 200 लोग मारे गये और 300 से अधिक घायल हुए।

2003 – डलास में एक साल चिकित्सकीय योजना और 26 घंटे तक चले जटिल ऑपरेशन के बाद मिस्र के जुड़वां बच्चों के आपस में जुड़े सिर को अलग करने में आपरेशन सफल रहा।

2003 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के लिए एक भारतीय छात्र का चयन।

2003 – जर्मनी ने स्वीडन को हराकर पहली बार विश्व कप फुटबाल टूर्नामेंट जीता।

2003 – पहली बार मानव को लेकर चीनी अंतरिक्ष यान लांग मार्च 2 एफ उड़ा।

2003 – नई दिल्ली में इंटरपोल सदस्य देशों के प्रतिनिधियों का सम्मेलन प्रारम्भ।

2004 – सऊदी अरब का हर साल एक लाख श्रमिकों की कटौती की घोषणा। चीन ने ताइवान की शांति पहल ठुकराई।

2005 – जर्मनी के प्रख्यात नाटककार हेराल्ड पिंटर को वर्ष 2005 के साहित्य का नोबल पुरस्कार देने की घोषणा।

2006 – बांग्लादेश के मा. युनुस और उनके द्वारा स्थापित ग्रामीण बैंक को नोबेल पुरस्कार।

2008- रायबरेली में रेल कोच फैक्ट्री की स्थापना के लिए दी गई ज़मीन के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने यथास्थिति बनाये रखने के आदेश दिए।

2010 – चिली के अटाकामा रेगिस्तान में धंसी खान में फंसे 69 श्रमिकों को काफी मशक्कत के बाद सकुशल बाहर निकाला गया.

2011- दफ़्तरों में इस्तेमाल होने वाले हिंदी के कठिन शब्दों की जगह उर्दू, फ़ारसी, सामान्य हिंदी और अंग्रेज़ी के शब्दों का उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की सचिव वीणा उपाध्याय ने इस सिलसिले में सभी मंत्रालयों और विभागों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

2012 – पाकिस्तान के दारा अदम में आत्मघाती हमले में 15 लोगों की मौत।

2013 – मध्य प्रदेश के दतिया जिले में भगदड़ से 109 लोगों की मौत।

2016 – अमेरिका के गायक एवं गीतकर बॉब डिलन को साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया।

जन्म

1877 – भूलाभाई देसाई – प्रख्यात विधिवेत्ता, प्रमुख संसदीय नेता तथा महात्मा गांधी के विश्वस्त सहयोगी थे।

1895 – सी. के. नायडू – भारत की क्रिकेट टीम के प्रथम टेस्ट कप्तान।

1911 – अशोक कुमार – भारतीय अभिनेता।

1929 – शिवेन्दर सिंह सिन्धू – मणिपुर, गोवा ऑर मेघालय के राज्यपाल रहे थे।

1931 – भूमिन्धर बर्मन – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक राजनेता, जो असम के मुख्यमंत्री भी रहे हैं।

1948 – नुसरत फतेह अली ख़ां – सूफ़ी भक्ति संगीत और कव्वाली के प्रसिद्ध गायक।

1994 – अविनाश साबले – भारतीय एथलीट हैं जो लम्बी बाधा दौड़ के लिये जाने जाते हैं।

निधन

1900 – अमीर मीनाई – उर्दू के प्रसिद्ध भारतीय थे।

1911 – भगिनी निवेदिता – स्वामी विवेकानंद की शिष्या मार्गेरेट एलिजाबेथ नोबेल।

1987 – किशोर कुमार – भारतीय गायक।

2000 – जरनैल सिंह – फ़ुटबॉल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं।

2004 – निरुपा रॉय – प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री

महत्वपूर्ण अवसर

– विश्व दृष्टि दिवस।

– विश्व डाक दिवस (सप्ताह)।

– राष्ट्रीय विधिक सहायता दिवस (सप्ताह)।