सेवा सेतु शिविर में 41 आवेदन मिले, सात का मौके पर निराकरण
मुंबई, 05 अक्टूबर । महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को 3 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इनमें अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी के साथ-साथ नागपुर संभाग के अतिरिक्त संभागीय आयुक्त पद पर भी नियुक्ति की गई है।
1996 बैच के आईएएस अधिकारी संजय खंडारे पर्यटन विभाग के अपर मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत थे। अब उन्हें वन विभाग के अपर मुख्य सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।
वहीं, 2009 बैच के आईएएस अधिकारी संजय यादव समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक के रूप में कार्यरत थे। उनकी अब पर्यटन विभाग के सचिव पद पर नियुक्ति की गई है। इसी तरह, 2019 बैच की आईएएस अधिकारी वैष्णवी बी को नागपुर संभाग के अतिरिक्त संभागीय आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार की ओर से इन तीनों अधिकारियों के तबादले संबंधी आदेश आज जारी किए गए हैं। इन नियुक्तियों के साथ ही राज्य के प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

