FEATUREDSports

एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं

आज ऐची-नागोया में चल रहे एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमों ने अपने-अपने वर्गों के सेमीफाइनल में जगह बना ली। पुरुषों की तिकड़ी साहिल जाधव, गणेश मणिरत्नम और कुशल दलाल ने भूटान को बेहद कम अंतर से 235-232 से हराकर दक्षिण कोरिया के खिलाफ सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं, महिलाओं की टीम चिकिता तनिपार्थी, ज्योति सुरेखा वेन्नम और प्रथिका प्रदीप ने कजाकिस्तान को 233-230 से हराकर दक्षिण कोरिया के खिलाफ सेमीफाइनल में जगह पक्की की। 
सर्फिंग की बात करें तो, महिला शॉर्टबोर्ड स्पर्धा में भी भारत को अच्छी खबर मिली है, क्योंकि शुगर शांति गायेन और कमाली प्रकाश दोनों तीसरे दौर में पहुंच गई हैं। शुगर शांति ने 7.33 के स्कोर के साथ चीनी ताइपे की चेन वान-यू को हराया। कमाली प्रकाश ने 7.57 के स्कोर के साथ सिंगापुर की कैमिला मैरी स्पैकारोटेला को हराया। क्वार्टर फाइनल कल होगा। भारत ने अब तक आइची-नागोया एशियाई खेलों में चार स्वर्ण, 12 रजत और 14 कांस्य पदकों सहित कुल 30 पदक जीते हैं।