इतिहास के पन्नों में 25 सितंबर : भारतीय राजनीति के दो दिग्गजों का जन्मदिन
भारतीय राजनीतिक इतिहास में 25 सितंबर की तारीख दो प्रमुख नेताओं के जन्मदिन के कारण विशेष महत्व रखती है। इसी दिन 1916 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय और 1914 में देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल का जन्म हुआ था। दोनों नेताओं ने अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय रहते हुए भारतीय राजनीति पर अपनी अलग पहचान बनाई।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा में हुआ । वे विचारक, दार्शनिक और भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापकों में शामिल रहे। स्नातक की पढ़ाई के दौरान उनका संपर्क राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से हुआ और बाद में वे संघ के प्रचारक बने। इससे पहले उन्होंने 1939 और 1942 में संघ का प्रशिक्षण प्राप्त किया था। वर्ष 1951 में उपाध्याय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर भारतीय जनसंघ की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वहीं, चौधरी देवी लाल का जन्म 25 सितंबर 1914 को हिसार जिले के तेजाखेड़ा गांव में हुआ । हरियाणा की राजनीति में उन्हें लोकप्रिय रूप से ‘ताऊ देवी लाल’ के नाम से जाना जाता था। राज्य की राजनीति में उनका प्रभाव काफी व्यापक रहा और इसी राजनीतिक प्रभाव के चलते उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1340 – इंग्लैंड और फ्रांस ने ‘निरस्त्रीकरण संधि’ पर हस्ताक्षर किये।
1524 – वास्कोडिगामा आखिरी बार वायसराय बनकर भारत आए।
1639 – अमेरिका में पहली ‘प्रिंटिंग प्रेस’ की शुरुआत।
1654 – इंग्लैंड और डेनमार्क ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1846 – अमेरिकी सेना ने मेक्सिको के मोंटेरी पर कब्जा किया।
1897 – ब्रिटेन में पहली बस सेवा की शुरुआत हुई।
1911 – फ्रांसीसी युद्धपोत लिब्रीटे में टूलॉन हार्बर पर विस्फोट से 285 लोगों की मौत।
1955 – रॉयल जॉर्डन वायु सेना की स्थापना हुई थी।
1974 – पांचवी पंचवर्षीय योजना पूर्ण हुई।
1974 – अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1981 – मध्य अमेरिकी देश बेलीज संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1984 – मिस्र और जॉर्डन के बीच राजनयिक संबंध फिर से बहाल हुए।
1985 – अकाली दल ने पंजाब राज्य में चुनाव में जीत दर्ज की।
1992 – चीन ने लोप नोर, पीआरसी में परमाणु परीक्षण किया।
1992 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने ‘मार्स ऑब्जर्वर स्पेसक्राफ्ट अंतरिक्ष में भेजा।
1999 – आठवें सैफ खेलों का काठमांडू में उद्घाटन।
2000 – यमन में रिफ्ट वैली बुखार से 211 लोग मरे।
2000 – सिडनी ओलम्पिक में 400 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक माइकल जॉनसन तथा केथीफ़्रीमेन ने जीता।
2001 – सऊदी अरब ने तालिबान मिलिशिया से संबंध तोड़ा।
2003 – गयूम ने मालदीव के राष्ट्रपति का चुनाव छठी बार जीता।
2006 – पाकिस्तान के 60 वर्ष के इतिहास में पहली बार सिंध के थारपाकर ज़िले के निवासी हिन्दू युवक दानेश को पाक सेना में शामिल किया गया। 2006 – यमन के निवर्तमान राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह एक बार फिर देश के राष्ट्रपति निर्वाचित घोषित।
2006 – अंतरिक्ष की सैर पर निकली ईरान की पहली महिला अनुशेह अंसारी ने देश के इतिहास में नया अध्याय रचा।
2006 – दलाई लामा को भारतीय नागरिकता देने की मांग हुई थी।
2007 – पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के नेतृत्व वाली नेपाली कांग्रेस (डेमोक्रेटिक) पार्टी का कांग्रेस में विलय हुआ।
2008 – चीन ने अंतरिक्ष यान ‘शेंझो 7’ का प्रक्षेपण किया।
2009 – भारतीय प्रवर्तन निदेशालय ने लगभग पांच हजार करोड़ रुपये के हवाला नेटवर्क का भण्डाफोड़ किया।
2018 – महेंद्र सिंह धोनी दुबई में एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व करके 200 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी करने वाले पहले भारतीय बने।
2020 – राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) अस्तित्व में आया, भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद की जगह ली। इसे भारत के चिकित्सा शिक्षा संस्थानों और चिकित्सा पेशेवरों के नियमन के लिए नीतियां बनाने का अधिकार है।
जन्म
1914 – चौधरी देवी लाल – भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं भारतीय राजनीति के पुरोधा, किसानों के मसीहा, महान् स्वतंत्रता सेनानी, हरियाणा के जन्मदाता।
1916 – दीनदयाल उपाध्याय – महान् चिंतक और संगठक।
1920 – सतीश धवन – भारत के प्रसिद्ध रॉकेट वैज्ञानिक।
1925 – भाऊराव देवाजी खोब्रागडे – भारतीय भारतीय रिपब्लिकन पार्टी के राजनीतिज्ञ थे।
1927 – जगमोहन मल्होत्रा – भारतीय सिविल सेवा के भूतपूर्व नौकरशाह तथा भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ थे।
1939 – फिरोज खान – प्रसिद्ध अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।
1960 – अजय कुमार मिश्रा – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ, 16वीं लोकसभा में राजनेता और संसद सदस्य हैं।
1969 – ब्रात्य बसु – भारतीय अभिनेता, मंच निर्देशक, नाटककार, फfल्म निर्देशक, प्रोफेसर और राजनीतिज्ञ हैं।
1977 – दिव्या दत्ता – फिल्म अभिनेत्री।
निधन
1955 – रुक्माबाई – भारत की प्रथम महिला चिकित्सक थीं।
1958 – जॉन बी वॉटसन – अमेरिकी मनोवैज्ञानिक।
1980 – जॉन बोनहम – अंग्रेजी संगीतकार और गीतकार।
1989- सुदर्शन सिंह चक्र- साहित्यकार एवं स्वतंत्रता सेनानी|
1990 – प्रफुल्लचंद्र सेन – बंगाल के प्रमुख कांग्रेसी नेता, गांधी जी के अनुयायी और स्वतंत्रता सेनानी थे।
1990 – एस. मुखर्जी – भारत के भूतपूर्व 20वें मुख्य न्यायाधीश रहे थे।
2007 – जन कृष्णमूर्ति – 2001 से 2002 तक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।
2010- कन्हैया लाल नंदन- वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार।
2020 – एस. पी. बालासुब्रमण्यम – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध पार्श्वगायकों में से एक हैं।

