FEATUREDInternational

रूस में सत्तारूढ़ यूनाइटेड रशिया पार्टी ने संसदीय चुनाव में बढ़त बनाई, करीब 58 प्रतिशत वोट हासिल किए

रूस में सत्तारूढ़ यूनाइटेड रशिया पार्टी ने संसदीय चुनाव में बढ़त बना ली है। रूस के केंद्रीय निर्वाचन आयोग के अनुसार पार्टी ने करीब 58 प्रतिशत वोट हासिल किये हैं। अंतिम परिणाम 25 सितंबर तक आने की उम्मीद है। यूनाइटेड रशिया पार्टी ने पिछले चुनावों में 324 सीटें जीती थीं।

ये चुनाव यूक्रेन के साथ जारी संघर्ष के बीच हो रहा है। यूक्रेन ने रूस पर देर रात एक बड़ा ड्रोन हमला किया। रूस के अधिकारियों ने बताया कि एक हजार नौ सौ से अधिक ड्रोन हमलों में दो लोगों की मौत हो गई और एक तेल रिफाइनरी क्षतिग्रस्त हो गई।