FEATUREDNational

राज्य सरकार कटक जिले के नारज में पूर्वी भारत की सिलिकॉन वैली विकसित करेगी: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घोषणा की है कि राज्य सरकार कटक जिले के नारज में पूर्वी भारत की सिलिकॉन वैली विकसित करेगी।

नई दिल्ली में चल रहे सेमीकॉन इंडिया 2026 सेमिनार में श्री माझी ने बताया कि कटक के पास नारज में 870 एकड़ भूमि पर ओडिशा सिलिकॉन वैली का विकास किया जा रहा है। सिलिकॉन वैली में प्रमुख सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी परियोजनाएं चलाई जाएंगी।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार सेमीकंडक्टर निर्माण सुविधाओं और असेंबली इकाइयों को पर्याप्त मात्रा में पानी और बिजली की विश्वसनीय आपूर्ति की आवश्यकता होती है और महानदी के निकट स्थित यह स्‍थान औद्योगिक जल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण भौगोलिक लाभ प्रदान करता है।

सेमीकॉन इंडिया 2026 के दौरान, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने वैश्विक और घरेलू सेमीकंडक्टर और प्रौद्योगिकी कंपनियों, उद्योग निकायों और जापान, स्वीडन तथा ताइवान सहित कई अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडलों के साथ कई उच्च स्तरीय बैठकें कीं।