अमरीकी अदालत ने विदेशी छात्रों और पत्रकारों के लिए ट्रंप प्रशासन के नए वीजा नियमों पर रोक लगाई
अमरीका की एक संघीय अदालत ने ट्रम्प प्रशासन द्वारा विदेशी छात्रों और पत्रकारों के रहने की अवधि पर लगाई गई सख़्त सीमाओं के नियम पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। अदालत ने कहा कि इस नीति को लागू करने से अमरीका की अर्थव्यवस्था और उच्च शिक्षा प्रणाली को भारी नुकसान हो सकता है।
ट्रम्प प्रशासन ने इस साल जुलाई में इस नियम को अंतिम रूप दिया था। इसमें विदेशी छात्रों और एक्सचेंज विज़िटर्स के वीज़ा के लिए चार साल की सीमा का प्रस्ताव था, जबकि पत्रकारों को ज़्यादा से ज़्यादा 240 दिनों तक रहने की अनुमति दी जानी थी। हालाँकि चीन के पत्रकारों के लिए 90 दिनों की सीमा तय की गई थी। अब पुरानी नीति के अन्तर्गत ही छात्र और पत्रकार अपने प्रवास की अवधि बढ़ाने के लिए आवेदन कर सकते थे।

