FEATUREDNational

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने हरित विकास को गति देने के लिए समीक्षा बैठक की

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ व्यापक समीक्षा बैठक की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री जोशी ने बताया कि बैठक में देश में हरित विकास को गति देने और नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़ी पहलों को मजबूत करने पर चर्चा हुई। इसमें विशेष रूप से पूर्वोत्तर राज्यों पर ध्यान दिया गया। बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर, पीएम-कुसुम और पीएम-जनमन जैसी केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गई। साथ ही, योजनाओं को लागू करने में आ रही चुनौतियों को दूर करने और देश में नवीकरणीय ऊर्जा की संभावनाओं का पूरा लाभ उठाने के उपायों पर चर्चा हुई।