FEATUREDNational

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति का संबोधन शाम 7 बजे आकाशवाणी के सभी राष्ट्रीय चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा। यह संबोधन दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी में प्रसारित होगा, जिसके बाद इसका अंग्रेजी संस्करण भी दिखाया जाएगा। दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद, इसका क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों पर किया जाएगा। आकाशवाणी अपने संबंधित क्षेत्रीय चैनलों पर रात 9:30 बजे संबोधन के क्षेत्रीय भाषा संस्करण का प्रसारण करेगी।