आज संसद के मानसून सत्र का अंतिम दिन है। पिछले महीने की 20 तारीख को शुरू हुआ यह सत्र आज समाप्त हो रहा है। राज्यसभा में आज खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 पर विचार-विमर्श और पारित करने का कार्यक्रम है। संसद के दोनों सदनों में आज निजी सदस्यों के कार्य की भी चर्चा होगी।