कलेक्टर ने धनोरा में एचपीवी वैक्सीनेशन कैंप का किया निरीक्षण
कोण्डागांव । कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को पीएमश्री विद्यालय धनोरा में आयोजित एचपीवी वैक्सीनेशन शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल स्टाफ एवं शिक्षकों से बालिकाओं को एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूक करने तथा टीकाकरण के महत्व की जानकारी देने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने विद्यालय की बालिकाओं से संवाद करते हुए एचपीवी टीकाकरण से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव एवं इसकी रोकथाम के लिए एक प्रभावी और सुरक्षित माध्यम है। उन्होंने बालिकाओं को टीकाकरण के संबंध में किसी भी प्रकार की भ्रांति से दूर रहने तथा टीकाकरण के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर एसडीएम केशकाल आकांक्षा नायक, जिला कार्यक्रम अधिकारी रेनू प्रकाश सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

