FEATUREDInternational

अमरीकी राष्ट्रपति ने मिनेसोटा साइबर हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराने वाली खबरों को खारिज किया

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने मिनेसोटा की जल आपूर्ति प्रणाली पर हुए हालिया साइबर हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराने वाली खबरों को खारिज किया है। उन्होंने इस हमले के लिए राज्य के प्रशासन और डेमोक्रेटिक गवर्नर टिम वॉल्ज को जिम्मेदार बताया।

मैरीलैंड के कैंप डेविड में कैबिनेट बैठक के दौरान ट्रंप ने अमरीकी खुफिया एजेंसियों और राज्य अधिकारियों के शुरुआती आकलन से असहमति जताई। हालांकि, द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, मामले से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि इस साइबर हमले के पीछे ईरानी हैकरों का हाथ हो सकता है।

इस मुद्दे को लेकर ट्रंप प्रशासन और मिनेसोटा राज्य प्रशासन के बीच मतभेद बढ़ गए हैं। इससे पहले भी वर्ष 2023 में ईरान से जुड़े हैकर अमरीका के कई जल आपूर्ति और सीवेज संयंत्रों की प्रणालियों को निशाना बना चुके हैं।