कीव पर रूसी मिसाइल और ड्रोन हमले में तीन लोग मारे गए, 12 से अधिक घायल हुए
यूक्रेन में, रूस द्वारा कीव पर रात भर चले मिसाइल और ड्रोन हमले में तीन लोग मारे गए और 12 से अधिक लोग घायल हो गए। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि सोलोमियांस्की जिले में एक पांच मंजिला आवासीय इमारत मलबे के गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई, जिसमें लोगों के फंसे होने की आशंका है। इमारत के आंगन में आग भी लग गई। उन्होंने बताया कि शेवचेनकिस्की जिले में एक और आवासीय इमारत आंशिक रूप से ढह गई, जिससे और भी लोग फंसे हुए हैं।
यह हमला यूक्रेन में रूसी मिसाइल और ड्रोन हमले के दो दिन बाद हुआ, जिसमें 10 नागरिक मारे गए और 50 से अधिक घायल हो गए। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने रूसी मिसाइल हमलों का मुकाबला करने में मदद के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य पश्चिमी सहयोगियों से अधिक पैट्रियट वायु रक्षा प्रणालियों की मांग दोहराई है।

