FEATUREDNational

इतिहास के पन्नों में 19 जुलाई : आज ही के दिन इंदिरा गांधी ने किया था 14 प्रमुख बैंकों का राष्ट्रीयकरण

भारतीय बैंकिंग इतिहास में 19 जुलाई 1969 एक ऐतिहासिक दिन माना जाता है। इसी दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश के 14 प्रमुख निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण करने का फैसला लिया था। इस कदम का उद्देश्य बैंकिंग सेवाओं को आम जनता तक पहुंचाना, ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग का विस्तार करना और आर्थिक विकास को गति देना था।

राष्ट्रीयकरण से पहले देश के अधिकांश बड़े बैंक बड़े औद्योगिक घरानों के नियंत्रण में थे। ऐसे में किसानों, छोटे व्यापारियों, कारीगरों और निम्न आय वर्ग के लोगों तक बैंकिंग सुविधाएं सीमित रूप से ही पहुंच पाती थीं। राष्ट्रीयकरण के बाद सरकार ने बैंकिंग व्यवस्था को सामाजिक और आर्थिक विकास के लक्ष्यों से जोड़ने का प्रयास किया।

बैंक राष्ट्रीयकरण का दूसरा चरण 1980 में आया, जब सरकार ने सात और निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया। इसके बाद सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का नेटवर्क तेजी से बढ़ा और देश के दूर-दराज़ इलाकों तक बैंक शाखाओं का विस्तार हुआ।

वर्तमान में भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के साथ-साथ कई निजी और विदेशी बैंक भी कार्यरत हैं। इसके बावजूद अनुमान है कि बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करने वाले लगभग 90 प्रतिशत ग्राहक आज भी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों पर भरोसा करते हैं। यही कारण है कि 19 जुलाई भारतीय बैंकिंग व्यवस्था के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जाता है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1763 – ब्रिटिश सेना ने बंगाल के शासक मीर कासिम को पश्चिम बंगाल के कटवा क्षेत्र में पराजित किया।

1827 – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत मंगल पांडे का जन्म।

1848 – न्यूयॉर्क के सिनिका फॉल्स में पहले महिला अधिकार सम्मेलन का आयोजन।

1870 – फ्रांस ने प्रशिया के खिलाफ युद्व की घोषणा की।

1900 – फ्रांस की राजधानी पैरिस में पहली मेट्रो रेल चली। दुनिया की पहली मेट्रो सेवा लंदन में शुरू हो चुकी थी।

1940 – अडॉल्फ हिटलर ने ग्रेट ब्रिटेन को आत्मर्समपण करने का आदेश दिया।

1969 – अपोलो द्वितीय के अंतरिक्ष यात्री नील आर्म स्ट्रान्ग और बज ऑल्ड्रिन ने यान से बाहर निकलकर चंद्रमा की कक्षा में चहलकदमी की।

1969 – भारत सरकार ने देश के चौदह बड़े बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया।

1974 – क्रांतिकारी उधम सिंह की अस्थियों को लंदन से नई दिल्ली लाया गया।

1976 – नेपाल में सागरमाथा पार्क बनाया गया।

1995 – रूस एवं उससे अलग हुए गणराज्य चेचेन्या के बीच रूसी महासंघ में ही ‘समप्रभु गणराज्य’ का दर्जा देने संबंधी समझौता सम्पन्न।

2001 – नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

2001 – ताश, लिपस्टिक, नाखून पालिश और शतरंज सहित 30 वस्तुओं का आयात अफग़ानिस्तान में प्रतिबंधित।

2003 – रूस के अंतरिक्ष यात्री यूरी माले थान्को अंतरिक्ष में शादी रचाने वाले पहले व्यक्ति बने।

2004 – तीन बार टाले जाने के बाद दुनिया के सबसे बड़े दूर संचार उपग्रह को लेकर एरियन-5 फ़्रेंच गुयाना के कोरू प्रक्षेपण केन्द्र से रवाना।

2005 – प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिकी कांग्रेस को सम्बोधित किया।

2006 – लेबनान में इस्रायली हमले में 3 भारतीय सहित 55 लोग मारे गए।

2007 – इराक में एक अमेरिकी सैनिक मैरिन कॉरपोरल ट्रेंट थॉमस को 11 विकलांग बच्चों की हत्या का दोषी करार दिया गया।

2008 – अमेरिका ने प्रशान्त महासागर में लक्ष्य निर्धारित कर लम्बी दूरी तक मार कर सकने में सक्षम मिसाइल का परीक्षण किया।

जन्म

1827 – मंगल पांडे – स्वतंत्रता सेनानी

1894 – ख़्वाजा नजीमुद्दीन – बंगाल के मुस्लिम नेताओं में से एक।

1900 – खूबचंद बघेल – स्वतंत्रता संग्रामी, छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन के महान नेता और साहित्यकार थे।

1909 – नालापत बालमणि अम्मा – मलयालम भाषा की प्रसिद्ध कवियित्री थीं।

1925 – दिनेश सिंह – द्वितीय, तीसरी, चौथी, पाँचवीं, आठवीं और नौवीं लोकसभा के सदस्य।

1938 – जयंत विष्णु नार्लीकर- भारतीय भौतिकी वैज्ञानिक।

1948 – अल्तमस कबीर – भारत के भूतपूर्व 39वें मुख्य न्यायाधीश थे।

1948 – राधाबिनोद कोइजाम – मणिपुर के मुख्यमंत्री रहे थे।

1956 – ज़िया मोदी – भारतीय कानूनी सलाहकार हैं।

निधन

1963 – एनी मसकैरिनी – संविधान सभा की सदस्य थीं।

1988 – राजीव संधू – ‘महावीर चक्र’ से सम्मानित भारतीय सैन्य अधिकारी थे।

2018 – गोपालदास ‘नीरज’ – हिन्दी साहित्यकार, शिक्षक एवं कवि सम्मेलनों के मंचों पर काव्य वाचक एवं फिल्मों के गीत लेखक थे।