FEATUREDNational

सरकार ने पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार के वीडियो को फर्जी बताया

16 मई । सरकार ने पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार के एडिट हुए वीडियो का खंडन किया है। इस वीडियो में दावा किया गया था कि अफ़ग़ान तालिबान को पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पैसे दिए गए हैं और वे भारत की तरफ से लड़ रहे हैं।

पत्र सूचना कार्यालय की तथ्‍य जांच इकाई ने यह स्‍पष्‍ट किया है कि श्री कटियार ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। इकाई ने  बताया कि यह वीडियो गलत जानकारी फैलाने और भारतीय सेना पर लोगों का भरोसा कम करने के लिए एआई का इस्तेमाल करके बनाया गया है।

इकाई ने नागरिकों से सतर्क रहने और ऐसी सामग्री को आगे न फैलाने की अपील की है। उन्‍होंने नागरिकों को 91 8799711259 पर कॉल करने या factcheck@pib.gov.in पर ईमेल भेजकर ऐसे झूठे दावों की रिपोर्ट करने को कहा।