Science

सैमसंग के लेटेस्ट Galaxy S26 Ultra पर आ गया बंपर डिस्काउंट, लॉन्च होने के 3 महीने बाद ही हो गया इतना सस्ता

सैमसंग का Galaxy S26 Ultra को फरवरी में लॉन्च किया गया था. यह इस साल लॉन्च होने वाले सबसे धाकड़ फ्लैगशिप फोन में से एक है. प्रीमियम लुक, दमदार कैमरा और एक से बढ़कर एक एआई फीचर्स समेत यह फोन एक कंप्लीट पैकेज है. लॉन्चिंग के लगभग तीन महीने बाद ही यह फोन पर बंपर डिस्काउंट के साथ अवेलेबल है. अमेजन से इस फोन को खरीदकर आप 10,000 रुपये से अधिक की बचत कर सकते हैं. अगर आप कोई प्रीमियम फोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह आपके लिए एक शानदार मौका हो सकता है. आइए Galaxy S26 Ultra के फीचर्स और इस डील के बारे में विस्तार से जान लेते हैं.

सबसे पहले देखें Galaxy S26 Ultra के फीचर्स

S26 Ultra को 6.9 इंच के QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया था, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर लगा है. कंपनी का दावा है कि परफॉर्मेंस को बेहतर करने के लिए इस प्रोसेसर को क्वालकॉम के साथ मिलकर खासतौर पर ऑप्टिमाइज किया गया है.  कैमरा की बात करें तो इसके रियर में 200MP+50MP+50MP+10MP क्वॉड कैमरा सेटअप और फ्रंट में 12MP कैमरा मिलता है. 5,000mAh की बैटरी पैक वाले इस फोन में कई दमदार एआई फीचर्स है. इसका प्राइवेसी डिस्प्ले इसे और खास बनाता है. इसे ऑन करते ही यूजर के आसपास बैठे लोगों के लिए स्क्रीन एकदम डार्क हो जाती है.

अमेजन पर मिल रही यह डील

Galaxy S26 Ultra के 12GB+256GB वेरिएंट को भारत में 1,59,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन अभी यह अमेजन पर 1,50,999 रुपये में लिस्टेड है. इस पर सेलेक्टेड क्रेडिट कार्ड के जरिए 4500 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट भी पाया जा सकता है. इस तरह यह फोन 13,000 रुपये से भी ज्यादा के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है. ध्यान रहे कि यह डिस्काउंट लिमिटेड टाइम के लिए है.

आईफोन 17 को भी सस्ते में खरीदने का मौका

सैमसंग के फ्लैगशिप मॉडल की तरह ऐप्पल के फ्लैगशिप iPhone 17 को भी अभी छूट के साथ खरीदा जा सकता है. यह आईफोन 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था, लेकिन क्रोमा की सेल में इस फोन को 45,000 रुपये से भी कम में खरीदा जा सकता है. क्रोमा पुराने फोन पर 23,500 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू, 8,000 रुपये तक का एडिशनल एक्सचेंज बोनस, 1658 रुपये का डिस्काउंट कूपन और 4974 रुपये की कीमत का Tata Neu Coins बेनेफिट दे रही है. इन सबको मिला लिया जाए तो नया iPhone 17 खरीदने के लिए आपको 44,768 रुपये चुकाने होंगे. यह सेल 16 मई तक लाइव रहेगी.