मुंबई के इन इलाकों में भी लागू हुआ Odd-Even पार्किंग फॉर्मूला, पहले मुलंद तक ही सीमित थी ये व्यवस्था?
राजधानी मुंबई में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मुलुंड एरिए तक सीमित Odd-Even पार्किंग फॉर्मूले को अब प्रशासन ने शहर के अन्य कई महत्वपूर्ण हिस्सों में लागू कर दिया है. यानी मुंबई के भांडुप, पवई, दहिसर और विक्रोली जैसे भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भी इस नियम को आधिकारिक तौर पर लागू कर दिया है ताकि संकरी सड़कों पर जाम की स्थिति न बने
गौरतलब है मुलंद के अलावा शहर के अन्य ट्रैफिक वाले इलाकों में शामिल इलाके क्रमशः दहिसर, पवई, विक्रोली (पश्चिम) में ऑड-इवेन पार्किंग फार्मूले को लागू करने के पीछे प्रशासन का मुख्य उद्देश्य उन 240 से अधिक संकरी गलियों को जाम-मुक्त करना है ,जहां दोनों तरफ पार्किंग होने के कारण एक गाड़ी का निकलना भी मुश्किल हो जाता है.
रिपोर्ट के मुताबिक ऑड-इवेन पार्किंग फार्मूला लागू होने के साथ-साथ भीड़-भाड़ वाले सभी इलाकों के मुख्य सड़कों पर भारी वाहनों के खड़े होने पर भी सख्त पाबंदी लगा दी गई है, ताकि सड़क की पूरी चौड़ाई का इस्तेमाल हो सके. बताया जाता है मुंबई ट्रैफिक पुलिस अलग-अलग इलाकों में 3-3 महीने के ट्रायल रन के जरिए यह देख रही है कि इस व्यवस्था को पूरे शहर में स्थायी रूप से कैसे लागू किया जा सकता है.

