FEATUREDNational

पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष के साथ वर्चुअल वार्ता की।

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली से ऑस्ट्रेलिया के जलवायु और ऊर्जा मंत्री क्रिस बोवेन के साथ वर्चुअल बैठक की। सोशल मीडिया पोस्ट में यादव ने बताया कि उन्होंने कॉन्फ्रेंस ऑफ द पार्टीज (सीओपी 31) की प्राथमिकताओं और इस साल के अंत में होने वाली वार्ताओं को दिशा देने वाले प्रमुख एजेंडों पर चर्चा की।

श्री यादव ने इस बात पर जोर दिया कि यूएनएफसीसीसी को भारत द्वारा प्रस्तुत 2031-35 के लिए राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदानों में वृद्धि के साथ, देश समाधान का हिस्सा बनने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है।