Entertainment

Daadi Ki Shadi Box Office Day 1: कपिल शर्मा और नीतू कपूर की फिल्म का पहले दिन बुरा हाल, जोरदार प्रमोशन के बाद भी नहीं कमा पाई एक करोड़

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और नीतू कपूर की फिल्म का पूरे कपूर खानदान ने बहुत ही जोर शोर से प्रमोशन किया. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ‘दादी की शादी’ की हालत खराब नज़र आ रही है. इस फिल्म को ऑडियंस नहीं मिल रही है. फिल्म के पहले दिन फिल्म का कलेक्शन बहुत ही कम रहा है.

शुक्रवार को जब ये फिल्म रिलीज हुई तो ऐसा माना जा रहा था कि कपिल शर्मा की फैन फॉलोइंग इसे एक अच्छी ओपनिंग दिलाएगी. नीतू कूपर ने भी जमकर प्रचार किया. फिल्म के प्रीमियर पर नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी पहुंचे. रेखा से लेकर आमिर खान तक ने फिल्म की खूब तारीफ की. हालांकि, बॉक्स ऑफिस के आंकड़े कुछ और ही कहानी कह रहे हैं.

पहले दिन एक करोड़ भी नहीं कमा पाई  ‘दादी की शादी’

‘दादी की शादी’ ने शुक्रवार को सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. सैकनिक की रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म एक करोड़ के आसपास भी नहीं पहुंची.  फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 9% रही है.

रिद्धिमा कपूर ने किया डेब्यू

इस फिल्म के जरिए रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने एक्टिंग में डेब्यू किया है. इस फिल्म से उन्हें काफी उम्मीदें थीं. वो इससे पहले वेब सीरीज ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइफ’ में नजर आ चुकी हैं.

बिग बजट में बनी है फिल्म
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘दादी की शादी’ का बजट 45 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. अब देखना होगा कि ये आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है.

फिल्म में नजर आ रहे ये एक्टर्स
फिल्म ‘दादी की शादी’ में सरथ कुमार, निखत हेगड़े, तेजस्विनी कोल्हापुरे और सादिया खतीब जैसे एक्टर्स भी नजर आ रहे हैं. इस फिल्म के डायरेक्टर आशीष आर. मोहन हैं. फिल्म की कहानी भी इन्होंने ही लिखी है.